{"_id":"57a781d64f1c1b7d112b970e","slug":"woman-locked-herself-in-the-disputed-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खुद को विवादित प्रापर्टी में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने खुद को विवादित प्रापर्टी में किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी विवाद के चलते मेलाघाट रोड राजीव नगर में एक महिला ने आरके इंटरप्राइजेज में तोड़फोड़ की और दीवार फांदकर घर में घुसकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में पुलिस ने महिला को बाहर निकाला। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।
राजानगर में वगुलिया निवासी श्रीराम गुप्ता का भूखंड था जिसमें कई कमरे बने हुए हैं जिसे वह कई वर्ष पूर्व बेच चुका है। गुप्ता के परिवार में पांच बेटे हैं जिसमें एक बहू शोभावती ने न्यायालय में वाद दायर कर भूखंड पर अपना दावा किया था। जो मामला लंबे समय से विचाराधीन है।
रविवार को शोभादेवी ने प्रापर्टी में तोड़फोड़ की और घर में घुसकर स्वयं को एक कमरे में बंद कर लिया। थानाध्यक्ष नरेशपाल ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और यथास्थिति के आदेश है ऐसे में घर में घुसना न्यायालय की अवमानना है।
विज्ञापन
इसलिए महिला को जबरन निकाला गया और शांति भंग की आशंका का मामला दर्जकर उसे एसडीएम ऋचा सिंह के सम्मुख पेश किया गया। जिसे जमानत न मिलने पर जेल भेज दिया गया है। इधर आरके इंटरप्राइजेज के स्वामी दीपक भट्ट ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ऑफिस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
्र