फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman hangs herself by making a noose of her saree in kashipur

काशीपुर: साड़ी का फंदा बनाकर झूली महिला, मौत; अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 05 Sep 2026 07:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 05 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Woman hangs herself by making a noose of her saree in kashipur
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर आईटीआई कोतवाली क्षेत्र एक महिला साड़ी से फंदा बनाकर लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

जसपुर खुर्द नीझड़ा में महावीर अपनी पत्नी शीतल (36) और दो बेटे, एक बेटी के साथ लगभग 20 साल से किराए के मकान में रह रहा है। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे बेटी निशु (16), गौरव (14) और कार्तिक (12) स्कूल गए थे। महावीर भी मजदूरी करने सुबह आठ बजे घर से चले गए थे। दोपहर लगभग एक बजे जब महावीर घर खाना खाने आए उनकी पत्नी शीतल घर के जाल में साड़ी के फंदे पर लटकी हुई मिली। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महावीर मूलरूप से यूपी ठाकुरद्वारा के ग्राम रतुपुरा के रहने वाले हैं। शीतल का मायका पटना, बिहार है। वह एक पैर से दिव्यांग थी। मृतका की बेटी ने बताया कि उनके घर में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। सुबह भी मां ने खाना खिलाकर सभी बच्चों को स्कूल और पिता को काम पर भेजा था। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका पढ़ी-लिखी नहीं थी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। - प्रशांत कुमार, सीओ काशीपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed