{"_id":"6a6701fd93600532af077742","slug":"woman-dies-after-eating-toxic-food-in-dineshpur-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट का लगाया आरोप
Mon, 27 Jul 2026 12:30 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, दिनेशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, दिनेशपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:30 PM IST
सार
दिनेशपुर में 27 वर्षीय एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
दिनेशपुर में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटक लिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मूड़ी देवथल, पिथौरागढ़ निवासी कंचन सामंत पत्नी ललित मोहन सामंत दिनेशपुर के श्रीराम कॉलोनी में रहती थीं। रविवार शाम उन्होंने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंचन का लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन