फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dies after delivery in private hospital

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

Mon, 26 Feb 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery in private hospital
सितारगंज। निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने नवजात को गंभीर अवस्था में एसएनसीयू में रखा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


ग्राम लक्ष्मी झाला निवासी रंजीत कुमार ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी सीमा (23) को प्रसव पीड़ा होने पर सिडकुल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार दोपहर महिला ने ऑपरेशन के जरिये नवजात को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सीमा को आईसीयू में भर्ती कर दिया। रंजीत कुमार का आरोप है कि शाम लगभग चार बजे सीमा को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने लगीं। तब चिकित्सकों ने इलाज कर सीमा को ठीक कर दिया। सीमा परिजनों से वार्तालाप करने लगी। रविवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सीमा की मौत हो गई है। अचानक सीमा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रंजीत का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है। नवजात की हालत भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि रंजीत का दो साल पहले ही विवाह हुआ था। रंजीत सिडकुल की फैक्टरी में काम करता है। पुलिस ने सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डिलीवरी से पहले ही महिला की हालत काफी नाजुक थी। परिजनों की सहमति पर ही अस्पताल प्रशासन ने उपचार शुरू किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed