{"_id":"2e30cf4f874b4f41fb8ba81ff0a5bcd9","slug":"woman-died-after-the-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन के बाद महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन के बाद महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक निजी चिकित्सालय में एक महिला की मौत पर खासा बवाल मचा। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सालय में तोड़फोड़ और चिकित्सकों से अभद्रता की। मामला और तूल पकड़ता मौके पर पहुंची पुलिस से स्थिति नियंत्रण में कर ली। पीड़ित पक्ष जहां सप्ताह पूर्व आपरेशन के बाद रोगी को जबरदस्ती घर भेजने की जानकारी देता वहीं अस्पताल प्रशासन रोगी को आपरेशन के बाद स्वस्थ हालत में घर भेजने की जानकारी दी और कहा महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
राजीव नगर पकरिया निवासी सतनाम कौर का 6 जनवरी को नगर के एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का आपरेशन हुआ था। अस्पताल के चिकित्सक की सलाह पर रोगी के परिजन महिला को घर ले गए। 12 जनवरी की रात को अचानक सतनाम कौर के पेट में दर्द उठा और 13 जनवरी को उसे फिर अस्पताल लाया गया। जहां जांच पड़ताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि रोगी के उपचार में लापरवाही बरती गयी है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र जोगा सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चिकित्सक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस बात पर आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर पर हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल के काउंटर के शीशे भी तोडे़ गए। झनकइया थाने के एसएसआई जीसी भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन