फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman caught her husband in jail and alleged sex racket

सेक्स रैकेट में पकड़ी महिला और कथित पति को जेल

Mon, 09 May 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 09 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Woman caught her husband in jail and alleged sex racket
सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अंतरराज्यीय देह व्यापार का खुलासा करते हुए सरगना और उसके कथित पति को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उनके पास से बरामद सिलीगुड़ी की दो युवतियों की काउंसलिंग कर एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया। छानबीन में पता चला है कि गिरोह में आधा दर्जन लोग शामिल हैं। पुलिस इन लोगों के पते तस्दीक करा रही है। 

विज्ञापन


रविवार को सीओ जीसी टम्टा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंडी के सामने एक होटल में छापा मारकर तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा था। यह कमरा पकड़े गए शादाब निवासी मोहल्ला डाकबंगला के नाम पर बुक था। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने शादाब और कोलकाता निवासी उसकी कथित पत्नी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के साथ पकड़ी गई सिलीगुड़ी निवासी दोनों युवतियां बेहद डरी हुई थीं। युवतियों ने बताया कि वे लालजपतनगर (दिल्ली) में खाना पकाने और ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। उनकी जान पहचान स्वार रामपुर निवासी महिला से हुई थी। महिला दोनों को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद लाई और एक जरूरी काम होने का बहाना बनाकर नरतपतनगर (यूपी) के युवक को सौंपकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मई को युवक किराए की कार में उनको लेकर सूर्या चौकी के पास एक होटल में पहुंचा तथा शादाब और कथित पत्नी के हवाले कर दिया। तीन मई को शादाब ने दोनों को मंडी के सामने होटल में ठहराया और कहा कि उक्त युवक आठ हजार रुपये में बेचकर चला गया है। इसके बाद उनके कमरे में ग्राहकों को भेजा जाने लगा। 

सीओ ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के मोबाइल से ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस ने आरोपी शादाब से मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल में ग्राहकों की सूची पुलिस के हाथ लगी है। करीब पांच नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़ी गई दोनों युवतियों की महिला एवं बाल सहायता मंच की अध्यक्ष सरोज ठाकुर से काउंसलिंग कराई गई। महिला और शादाब को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। 

खुद गलत रास्ते में गई और फिर दूसरों को फंसाया 
सीओ टम्टा ने बताया कि युवतियों से देह व्यापार कराने की आरोपी महिला भी शोषण का शिकार हो चुकी है। पूछताछ में बताया कि पति को छोड़ वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। गलत लोगों के संपर्क में आकर वह गलत धंधे में आ गई। फिर अचानक उसकी मुलाकात शादाब से हुई और वे पति-पत्नी बनकर रहने लगे और यह धंधा शुरू कर दिया। 

आखिर जाएं तो कहां जाएं 
पुलिस के छापे में पकड़ी गई सिलीगुड़ी की रहने वाली युवतियां काउंसलिंग में फफक पड़ीं। उन्होंने बताया कि दोनों के पिता नहीं हैं। बहनों का विवाह को चुका है। उनके पास अपना कोई मकान और काम धंधा भी नहीं है। ऐसे में वे जाएं तो कहां जाएं। दोनों ने बताया कि दिल्ली से नौकरी का झांसा देकर यहांल लाने के बाद उनका खूब शोषण किया गया। 

चार दिन में 25 ग्राहकों को दोनों के पास भेजा गया। यह बात युवतियों ने कबूली भी है। हालांकि पुलिस के हाथ लगे मोबाइल में ग्राहकों के नंबर और नाम भी दर्ज हैं। पुलिस नंबरों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा रही है। ग्राहकों में कई सफेदपोश बताए जा रहे हैं। 

देह व्यापार में शामिल आंटी की तलाश 
सिलीगुड़ी की युवतियों ने बताया कि ग्राहक भेजने वालों में जसपुरिन आंटी का नाम आ रहा था। यही आंटी ग्राहक भेजने का काम कर रही थी। लेकिन आंटी कौन है, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि आंटी के जरिये ही पूरा रैकेट काम कर रहा है। जिसके तहत पश्चिमी बंगाल, असम, नेपाल, नरपतनगर,टांडा, दिल्ली, रामपुर से लड़कियां बुलाई जाती थीं। 


सेक्स रैकेट का पहला मामला नहीं 
क्षेत्र में देह व्यापार चलाने का यह पहला मामला नहीं है। बीते जनवरी में आईटीआई थाना क्षेत्र की विंधवासिनी कालोनी में पुलिस ने एक घर से दो लड़कियों और चार लोगों को पकड़ा था। इससे पहले भी रामनगर में शहर की रहने वाली एक महिला कॉलगर्ल रैकेट के साथ पकड़ी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed