फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman brutally beats husband in rudrapur uttarakhand

Uttarakhand: महिला ने पति को बांधकर बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर तोड़े, पत्नी-बेटों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 02:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Nov 2025 02:11 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक महिला ने अपने भाई और बच्चों के साथ मिलकर पति को रस्सियों से बांधा और बेरहमी से पीटा जिसमें पति का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Woman brutally beats husband in rudrapur uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भाई और बच्चों के साथ मिलकर पति को रस्सियों से बांधा और बेरहमी से पीटा जिसमें पति का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अरविंद नगर अटरिया ढाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध है जिसका वह विरोध करता है। पत्नी और उसका कथित प्रेमी अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि आठ नवंबर को उसकी पत्नी, तीन बेटों और साले ने उसे घर के बाहर रस्सियों से खंभे पर बांधा। इसके बाद उसे पीटा। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधक मुक्त किया और अस्पताल पहुंचाया जहां जांच में एक हाथ व एक पैर में फ्रैक्चर बताया गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे बृहस्पतिवार को छुट्टी मिली।

विज्ञापन


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित की पत्नी, तीन बेटों व साले के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed