{"_id":"5877cf064f1c1bab78ba984a","slug":"without-the-consent-to-marry-the-woman-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्जी के बिना शादी रचाने पर युवती को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्जी के बिना शादी रचाने पर युवती को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मर्जी के बिना प्रेमी से शादी रचाने वाली नवविवाहिता को परिजनों ने बंधक बना लिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने घर पर छापा मारकर विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस उसके एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का काफी समय से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात महीने पहले उसने घर से भागकर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। शादी करने के बाद दंपति बागेश्वर में रह रहा था। शादी से युवती के माता-पिता नाराज थे। रविवार को विवाहिता अपनी शिक्षा के दस्तावेज लेने घर आई थी, लेकिन परिजनों ने उसे बंधक बना लिया था।
किसी तरह विवाहिता ने पति को इसकी सूचना दी थी। पति ने बागेश्वर एसडीएम के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसडीएम बागेश्वर की कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने युवती को उसके पिता के घर से बरामद कर लिया। कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।