{"_id":"58fbbabf4f1c1b09038b552d","slug":"winner-awarded-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार स्कूल में पौधरोपण कर बच्चों को पुरस्कृत किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार स्कूल में पौधरोपण कर बच्चों को पुरस्कृत किया
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
विजेता पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के एमडी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हम जागरूक तो हैं लेकिन संवेदनशील नहीं हैं। इसी वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजपुर रोड स्थित द संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से हमारे समक्ष कई संकट पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि हम संकल्प लें कि जन्मदिन और अन्य खुशी के मौके पर सभी परिजन एक एक पौधरोपण करेंगे, ताकि समय रहते ग्लोबल वार्मिंग से बच सके। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया और उनसे कई प्रश्न भी किए। सही जबाव देने वाले बच्चों को अग्रवाल ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में पौधे रोपे गए। बच्चों ने पेड़ की संवेदना को प्रकट करते हुए ‘ न काटो मुझे’ गीत और ‘पर्यावरण बचाओ’ विषय पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। वहां अवसर नेहा अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन