{"_id":"6446c5e3cf3c1287b4036546","slug":"wine-shop-in-kumaun-rudrapur-news-c-8-1-121284-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुरानी राजस्व निधि के आधार पर होगा शराब की 33 दुकानों को आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुरानी राजस्व निधि के आधार पर होगा शराब की 33 दुकानों को आवंटन
Mon, 24 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों के आवंटन की धीमी पड़ रही गति से विभाग ने सरकार के निर्धारित राजस्व को कम कर दिया है। इसके चलते अब पुराने राजस्व के आधार पर शराब की 33 दुकानों का आंवटन होगा। ये दुकानें का आवंटन नहीं होने से बंद पड़ी हैं।
वर्ष 2023-24 में जिलेभर में शराब की 120 दुकानों का आवंटन होना था। पिछले साल की अपेक्षा इस बार आबकारी राजस्व में अंग्रेजी शराब की दुकान में 10 प्रतिशत और देसी शराब की दुकान में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। नवीनीकरण होने के बाद उन्हें शराब की 44 दुकानें फिर से पुराने अनुज्ञापियों को सौंप दी गईं। करीब 28 दुकानों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ प्रक्रिया के तहत हुआ।
पांच अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में विभाग ने 15 दुकानों को नई राजस्व निधि के आधार पर आवंटित किया। इसके बावजूद 33 दुकानों का आवंटन नहीं हो सका है। इनमें 24 अंग्रेेजी और नौ दुकानें देसी शराब की हैं।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इन दुकानों को पुरानी राजस्व निधि के आधार पर आवंटित किया जाएगा। इसके तहत अंग्रेजी शराब की दुकानों में बढ़ाए गए 10 प्रतिशत राजस्व और देशी शराब में बढ़ाए गए 15 प्रतिशत राजस्व का कम कर दिया गया है। 26 अप्रैल को आवंटन प्रक्रिया के तहत इन दुकानों को पुरानी राजस्व निधि के आधार पर आवंटित किया जाएगा।
नैनीताल रोड की शराब की दुकान के लिए मुहैया होगी किराए की जमीन
रुद्रपुर। जिले में सबसे अधिक राजस्व देने वाली रुद्रपुर के रोडवेज बस अड्डे के समीप शराब की दुकान के लिए जमीन देने की तैयारी हो रही है। जी-20 समिट के दौरान अतिक्रमण की जद में आने पर किराए पर संचालित शराब की दुकान सहित करीब 100 दुकानों को तोड़ दिया गया था। इसके चलते आनन फानन में दुकान को हाइवे के दूसरी तरफ स्थानांतरित कर दिया गया था। अब हाइवे के दूसरे हिस्से में भी अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है। इसको देखते हुए उस दुकान के लिए अलग से जमीन दी जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दुकान सबसे अधिक आबकारी राजस्व देती है। इस वजह से डीएम के आदेश पर उस दुकान के लिए अलग से जमीन दी जाएगी। हालांकि अनुज्ञापी को उसका किराया देना होगा। वहां पर शराब की दुकान के साथ कैंटीन का निर्माण भी होगा।