फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will tour to create awareness about new sugarcane varieties: Commissioner

गन्ने की नई प्रजातियों के बारे में जागरूकता के लिए करेंगे भ्रमण : आयुक्त

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will tour to create awareness about new sugarcane varieties: Commissioner
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय में आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का की अध्यक्षता में गन्ना प्रजातियों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गन्ने की नई प्रजातियों के बारे में जागरूक करने के लिए भ्रमण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में आयुक्त ने कहा कि को० 0238 प्रजाति रेड रॉट रोग से ग्रसित है। कृषकों को इस बारे में जागरूक किया जाए और इसकी बुवाई के लिए हतोत्साहित किया जाए। उन्होंने नई गन्ना प्रजातियों को० 0118, को० पंत 12221, को० पंत 12226, को० 15023, को० 13235 और को० लख० 14201 को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। प्रत्येक जोन से दो-दो प्रगतिशील कृषकों का चयन कर इन प्रजातियों के बुवाई क्षेत्रों का भ्रमण कराने और शॉर्ट वीडियो तैयार कर कृषकों में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रसारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम से एक-एक प्रगतिशील कृषक का चयन कर सहफसली फसल का प्रदर्शन कराया जाए एवं अन्य कृषकों को भ्रमण के लिए प्रेरित किया जाए। प्रत्येक जोन में गन्ना बीज की आधार एवं प्राथमिक पौधशालाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं जिससे स्थानीय स्तर पर रोगमुक्त एवं गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला योजना को कृषकों के मध्य और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए वर्तमान अनुदान दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से कृषकों को उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों के मानक मूल्य की समीक्षा करने के लिए सहायक गन्ना आयुक्त को निर्देशित किया और कृषक हित में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में गन्ना शोध केंद्र, काशीपुर के वैज्ञानिक एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed