फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will claim for the Lok Sabha: Dr. Mahendra Palmahendra pal, congress, general election2024

लोकसभा के लिए करेंगे दावेदारी : डॉ. महेंद्र पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will claim for the Lok Sabha: Dr. Mahendra Palmahendra pal, congress, general election2024
बाजपुर में उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल का स्वागत करते कार्यक
बाजपुर। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि आगामी संसदीय चुनाव में वह नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर रोड स्थित कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ऊर्फ सोनू के आवास पर पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। राज्य का युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंता में हैं। कांग्रेस शासन काल में स्थापित हुए उद्योग बंदी के कगार में पहुंच चुके हैं। लालकुआं-खटीमा, काशीपुर-धामपुर रेल लाइन कार्य सर्वे तक ही सीमित रह गया है। बाजपुर के 20 गांव की भूमि प्रकरण को लेकर कांग्रेस गंभीर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चार हजार किमी यात्रा ऐतिहासिक रही है। कहा कि वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ. पाल का स्वागत किया। वहां जितेंद्र शर्मा, नासिर हुसैन, रेशम, सादक हुसैन, बहादुर भंडारी, साबिर, तनवीर अहमद, जैदी खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed