फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife wanders from door to door for 20 days in search of her husband.

Udham Singh Nagar News: पति की तलाश में 20 दिन से दर-दर भटक रही पत्नी

Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wife wanders from door to door for 20 days in search of her husband.
रुद्रपुर। दहेज और पसंद की शादी करने वाले युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। युवक की तलाश में महिला 20 दिनों से दर-दर भटक रही है। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने ससुराल वालों पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पंतनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह कई वर्ष से रामपुर निवासी युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। युवक ने जब अपने घर वालों से शादी की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। 10 नबंवर को दोनों ने हरियाणा के फरीदाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह पति के साथ रुद्रपुर में किराये पर रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि सुसराल वाले उसके पति को पसंद की शादी करने और दहेज की मांग करते हुए मारने की धमकी देने लगे। साजिश के तहत उसके पति को पैसे देकर दो महीने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया। इसकी उसने फरीदाबाद में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उनके पति घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पांच अप्रैल को वह अपनी बड़ी बहन के घर दिल्ली गई थी। उसके पति का कॉल आया कि उसके घर वाले बुला रहे हैं। इसके बाद से उनके पति का फोन बंद है। इसके बाद उसके ससुराल वाले उसके पति का सामान उसके घर से रामपुर ले गए।
एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed