{"_id":"6ae0fd965a05caebac046706","slug":"up-to-five-attempts-for-supplementary-exams-and-grade-improvement-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-149009-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बैक परीक्षा और अंक सुधार के लिए पांच तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बैक परीक्षा और अंक सुधार के लिए पांच तक मौका
Wed, 28 Oct 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बैक परीक्षा देने और अंकों में सुधार की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आवेदन के लिए पांच नवंबर तक का समय दिया गया है।
रुद्रपुर के भगत सिंह पीजी कॉलेज स्थित यूओयू केंद्र की ओर से इसको लेकर सूचना जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशुतोष भट्ट ने बताया कि परीक्षा संबंधी आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी बैक परीक्षा के साथ लिखित, मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परियोजना कार्य, फील्ड वर्क, लघु शोध और सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) से संबंधित आवेदन भी निर्धारित अवधि में किए जा सकेंगे। ऐसे में संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है। संवाद