{"_id":"6ae10129942bbd998f0cd809","slug":"21-players-selected-for-inter-university-competition-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-150749-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाड़ी चयनित
Wed, 28 Oct 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर की ओर से वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजिक चयन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी और विशिष्ट अतिथि मदन ठाकुर ने किया। आयोजक सचिव डॉ. केएस राठौर ने बताया कि काशीपुर राधेहरि पीजी कॉलेज, हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर, रुद्रपुर राजकीय महाविद्यालयों आदि के करीब 50 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने पर प्रतियोगिता नहीं कराई जा सकी। चयनकर्ता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जनवरी 2027 को कुन्नूर केरल में होने वाली अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इनका हुआ चयन
पावरलिफ्टिंग महिला वर्ग में 47 किलो भार वर्ग में हल्द्वानी कॉलेज की नेहा ने स्वर्ण, रामनगर की प्रियंका ने रजत, 52 किलो में हल्द्वानी की सोनी पांडे ने स्वर्ण, 63 किलो में रुद्रपुर की रीना रस्तोगी ने स्वर्ण, 76 किलो में काशीपुर की खुशबू ने स्वर्ण पदक जीता है। पुरुष वर्ग 59 किलो में हल्द्वानी के मनोज गोस्वामी ने स्वर्ण, यशदीप शर्मा ने रजत, वरुण कुमार ने कांस्य, 66 किलो में कार्तिक रावत ने स्वर्ण, अजीत ने कांस्य, 74 किलो में भाग्यांश चौहान ने स्वर्ण, भावेश सिंह अधिकारी ने रजत, पंकज ने कांस्य, 83 किलो में गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बेस्ट फिजिक में 50-55 किलो में हल्द्वानी के वरुण कुमार ने स्वर्ण, 50-55 किलो में हल्द्वानी के सुमित सिंह राणा ने स्वर्ण व रामनगर के यशदीप शर्मा ने रजत, 60-65 किलो में हल्द्वानी के आकाश कश्यप ने स्वर्ण, काशीपुर के कार्तिक रावत ने रजत, 65-70 किलो में काशीपुर के अफान आदिल ने स्वर्ण, 75-85 किलो में रुद्रपुर के गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।