फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife of Main Culprit Arrested in Dhari koli killing Case

Udham Singh Nagar News: धारा कोली हत्याकांड में मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wife of Main Culprit Arrested in Dhari koli killing Case
हत्या की साजिश में इस्तेमाल मोबाइल हुआ बरामद
विज्ञापन

रुद्रपुर। 11 महीने पहले हुए धारा कोली हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या की साजिश में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुआ है।
रंपुरा निवासी धारा तीन सितंबर 2022 को घर से किसी युवक के साथ निकला था और लापता हो गया था। पुलिस ने अक्तूबर के पहले हफ्ते में उसका शव पीलीभीत के जहानाबाद रेलवे क्रासिंग के पास कूड़े के ढेर से बरामद किया था। एनडीपीएस के केस में 35 दिन की पेरोल पर छूटे वार्ड दो आजानगर किच्छा निवासी छत्रपाल और उसके दोस्त नईम पर धारा की हत्या का आरोप था। छत्रपाल को शक था कि धारा की मुखबिरी के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसने पेरोल पर आकर हत्या को अंजाम दिया था और जेल चला गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि हत्या की साजिश और अंजाम देने में इस्तेमाल मोबाइल छत्रपाल की पत्नी वर्षा रानी का था। उसे पूरी घटना का पता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मुख्य आरोपी की पत्नी वर्षा पूरे घटनाक्रम में शामिल थी। उनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है जो घटना के समय प्रयुक्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed