Bajpur News: पत्नी ने पति पर किया केस दर्ज, बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का लगाया आरोप
बाजपुर में एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति पर शराब पीकर उसके और उसकी बेटी के साथ गाली गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का है। बाजपुर में एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। पत्नी का कहना है कि उसका पति शराब पीकर उसके और उसकी बेटी के साथ गाली गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
दहेज प्रताड़ना पर सात लोगों पर केस
एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने दामाद सहित सात लोगों पर दहेज की खातिर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने और जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गांव चकरपुर निवासी मुन्नी देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी यूपी के डिलारी मुरादाबाद निवासी विजेंद्र के साथ किया था। पति और ससुराल के अन्य लोग बाइक और एक लाख की नकदी की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
ये भी पढ़ें-
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर पर विजेंद्र, चंद्रवती, कुन्दन, रवि, जितेन्द्र, नरेश, अरुण पर केस दर्ज कर जांच एसआई कैलाश चन्द्र नगरकोटी को सौंपी गई है।