फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   why people of bhurarani protested in rudrdapur

Udham Singh Nagar News: जलभराव से जूझे लोगों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Mon, 10 Jul 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
why people of bhurarani protested in rudrdapur
रुद्रपुर के भूरारानी में पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते पार्षद खेड़ा समेत स्थानीय लोग।
रुद्रपुर। जलभराव से जूझ रहे लोगों का आखिरकार गुस्सा फूट गया। रविवार को वार्ड-32 भूरारानी में जलभराव से आक्रोशित लोगों ने पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि वार्ड में शीघ्र ही नगर निगम से स्वीकृत कार्य पूरे नहीं किराए गए तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग भूरारानी स्थित आरएएन पब्लिक स्कूल और सत्य नारायण कॉलोनी में जलभराव हो गया है। पार्षद खेड़ा ने कहा कि नगर निगम में उन्होंने वार्ड- 32 में सत्यनारायण कॉलोनी से आरएएन स्कूल होते हुए मित्तल पाइप फैक्टरी तक सीसी सड़क व नाला निर्माण का कार्य नगर निगम के पटल पर रखा था, इसका टेंडर भी हो चुका हैं। एक वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि टेंडर होने के बाद संबंधित ठेकेदार ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद होने के कारण नगर निगम उनसे भेदभाव कर रहा है और इन स्वीकृत कार्यों को भी पूरा नहीं कराया जा रहा। कहा कि इस सड़क में निजी स्कूल के अलावा सैकड़ों लोग रहते हैं। जलभराव के कारण आए दिन स्कूली बच्चे और अभिभावक पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कहा की जल्द ही जलभराव से निजात नहीं मिली और निर्माण कार्य नहीं कराए तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश चंद जोशी, मनोज पाल, सावित्री देवी, सोनी, सरिता, विनय सिंह, ओम प्रकाश, पुष्पा देवी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed