फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wholesale price of oinon reached 8 rupees kg in rudrapur mandi

रुद्रपुर मंडी में आठ रुपये किलो पहुंचा प्याज का थोक भाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
wholesale price of oinon reached 8 rupees kg in rudrapur mandi
रुद्रपुर सब्जी मंडी में प्याज बेचता विक्रेता। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। लॉकडाउन से पहले रुद्रपुर में 120 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले प्याज के थोक भाव गिरकर आठ रुपये प्रति किलो पहुंचे गए हैं। फुटकर में भी प्याज 10 से 15 रुपये किलो के बीच सिमट कर रह गया है। रुद्रपुर मंडी समिति में वर्तमान में नासिक से प्याज की आवक हो रही है। मंडी में प्रतिदिन औसतन 350 क्विंटल प्याज पहुंच रहा है। प्याज की आवक के हिसाब से डिमांड न होने के कारण प्याज के दामों में भारी गिरावट आ गई है। रुद्रपुर की सब्जी में फुटकर दामों में प्याज 10 से 15 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है, जबकि मार्च में यही प्याज मंडी में 80 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। प्याज को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मंडी समिति को स्टॉल लगाकर 50 रुपये प्रति किलो दर से प्याज बेचना पड़ा था। लेकिन लॉकडाउन के कारण समारोहों का आयोजन न हो पाने और पूर्व में कुछ दुकानदारों द्वारा की गई प्याज की कालाबाजारी से दामों में भारी गिरावट आ गई है। जानकार कहते हैं कि प्याज के रेट बढ़ने पर कुछ दुकानदारों ने कालाबाजारी कर प्याज को स्टॉक कर लिया था। लॉकडाउन के कारण प्याज आवक कम होने से बाजार में जरूरत से अधिक प्याज उपलब्ध होने से दाम में गिरावट आई है। इस बीच महाराष्ट्र के नासिक से भी प्याज की आवक शुरू हो गई है। मंडी सचिव कैलाश शर्मा कहते हैं कि नासिक प्रतिदिन 300 से लेकर 350 क्विंटल प्याज मंडी में पहुंच रहा है। यह प्याज आढ़तियों को 800 रुपये प्रति क्विंटल में पड़ रहा है। इसके साथ ही टमाटर के थोक भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed