फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   while extend lockdawn, did marriage call to Broome

स्कूल में सजा मंडप, दूल्हे संग विदा हुई दुल्हन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
while extend lockdawn, did marriage call to Broome
कुंडेश्वरी के ग्राम ढकिया में कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के फार्म पर रहने वाले किशनलाल ने अपनी पुत्री लक्ष्मी का रिश्ता 7 माह पूर्व रामनगर के मालधन नंबर वन निवासी राकेश कुमार के साथ तय किया था 3 महापुरुषों की तारीख 25 अप्रैल नियत की गई थी। लेकिन लॉक डाउन के चलते दोनों पक्षों की सहमति से वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। लॉकडाउन खुलने की अपेक्षा में दोनों पक्षों ने 3 मई को विवाह की तिथि तय कर दी। लेकिन सरकार द्वारा लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया गया। इस पर वधू पक्ष ने वर और उसके पिता को बुला लिया। ढकिया के ही एक विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वर वधु के फ़ेरे कराए गए। पीएलबी सदस्य निशा चौहान ने वर वधु को मास्क पहनाएं। बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह, वधु की माँ यशोदा देवी व पिता किशन लाल ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। किशन मूल रूप से भगतपुर, मुरादाबाद के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed