फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When Uma Bharti refused to give blood sample

Udham Singh Nagar News: जब उमा भारती ने खून का सैंपल देने से कर दिया था इन्कार

Sat, 20 Jan 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
When Uma Bharti refused to give blood sample
डॉ. एलएम उप्रेती 

विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती राममंदिर आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं रहे लेकिन सरकारी कार्मिक के रूप में वे आंदोलन के अगुवा रहे। चर्चित नेताओं से कई दफा रूबरू हुए। राम मंदिर आंदोलन में गिरफ्तार उमा भारती ने उनको खून की जांच के लिए सैंपल देने से इन्कार कर दिया था।
छह साल पहले विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. उप्रेती बताते हैं कि छह दिसंबर 1992 को उनकी नियुक्ति ललितपुर के जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट पद पर थी। रात करीब 10 बजे उनको माता टीला जाने का आदेश मिला था। ललितपुर से करीब 50 किमी दूर बेतवा नदी के किनारे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस को अस्थायी जेल बनाया गया था। प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए वाहन से वह पुलिस प्रशासन के साथ रात 12 बजे वहां पहुंचे। पूरा गेस्ट हाउस छावनी में तब्दील था। अगली सुबह होते लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, अशोक सिंघल सहित कई अन्य नेताओं को वाहनों से लाया गया। जांच के लिए सभी के खून का सैंपल लेने थे। उमा भारती को छोड़कर सभी ने अपना सैंपल आसानी से दिया था।
विज्ञापन

उमा ने हंसते हुए कहा था कि उनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। खुद को स्वस्थ बताकर उन्होंने खून का सैंपल देने से इन्कार कर दिया। उनको सुई की चुभन से डर लग रहा था। शायद पहली उन्होंने ही उमा भारती के खून का सैंपल जांच के लिए लिया था। उनका ग्रुप की याद तो नहीं, मगर वो ओ नेगेटिव नहीं था। इसके बाद उन्होंने स्वीकारा था कि उनका ब्लड टेस्ट पहले कभी नहीं हुआ था। डॉ. उप्रेती बताते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से लोग बेहद उत्साहित हैं। वे भी 26 जनवरी को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed