फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the teacher is comfortable, the food mother teaches children

शिक्षक करते है आराम, बच्चों को पढ़ाती है भोजन माता

Wed, 31 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
When the teacher is comfortable, the food mother teaches children
टीचर - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में छापामारी अभियान में भारी अनियमितताएं पाई गईं। एक ही विद्यालय के पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले तो एक स्कूल में शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत कराए विदेश यात्रा की सैर कर रहा है। एक स्कूल में अध्यापक आराम करते मिले और बच्चों को भोजनामाता पढ़ा रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने विद्यालयों में छापामारी अभियान के लिए दो टीमें गठित की। एक स्वयं अशोक मिश्रा के और दूसरी उप शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला के नेतृत्व में बनी। अशोक मिश्रा की टीम सबसे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय दभौरा टांडा पहुंची। जहां सवा आठ बजे स्कूल में झाड़ू लगाई जा रही थी। जबकि विद्यालय में कक्षाएं संचालित होने का समय साढ़े सात बजे है। स्कूल में सात शिक्षकों में से केवल एक शिक्षक थे। एक ने अवकाश और पांच बिना बताए गैरहाजिर थे। 
विज्ञापन


राप्रावि रानी रजपुरा में 5 शिक्षकों में से एक उपस्थित चार अवकाश पर, जूनियर हाईस्कूल रानी रजपुरा में 3 शिक्षकों में से एक उपस्थित 2 प्रशिक्षण में गए थे। राप्रावि कनकपुर में तैनात दोनों शिक्षक उपस्थित मिले। जूनियर हाईस्कूल कनकपुर में तैनात तीनों शिक्षक उपस्थित मिले। जूनियर हाईस्कूल जैतपुर घोषी के एक शिक्षक एक बिना अवकाश स्वीकृत कराए विदेश यात्रा गए हैं। जबकि सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए बिना राजकीय कर्मचारी विदेश नहीं जा सकते हैं। नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल लाल बहादुर शास्त्री में 2 शिक्षकों में से एक उपस्थित और दूसरे अवकाश पर थे। राप्रावि अरूणा आसफ अली में एक मात्र शिक्षक का पद है वह उपस्थित तो मिले, लेकिन कुर्सी पर आराम फरमा रहे थे। बच्चों को भोजन माता पढ़ा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दूसरी टीम में उप शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला ने एकल शिक्षक राप्रावि कटोराताल का निरीक्षण किया। मास्साब बच्चों को पढ़ाने के बजाए कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे थे। राप्रावि नवीन के दोनों शिक्षक उपस्थित मिले, राप्रावि कचनाल गाजी में एक शिक्षक उपस्थित मिला, राप्रावि चैती फार्म में 4 शिक्षक है जिसमें 3 उपस्थित एक अवकाश पर मिला। बीईओ मिश्रा ने बताया कि राप्रावि दभौरा टांडा में मिले अनुपस्थित पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई। राप्रावि कटोराताल में आराम करते मिले शिक्षक का दो माह बाद रिटायरमेंट होना है। विद्यालय सेवा विस्तार पर रोक लगाने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed