फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the police surrounded, threw the smack in the reservoir

पुलिस ने घेरा तो जलाशय में फेंक दी स्मैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
When the police surrounded, threw the smack in the reservoir
नानकमत्ता। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्मैक तस्कर को घेरा तो उसने स्मैक की थैली जलाशय में फेंक दी जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वह बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ नानकसागर जलाशय के छठ घाट तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। ग्राम गिधौर की ओर से आ रही बाइक पर सवार युवक ने पुलिस की चेकिंग देख बाइक वापस घुमा ली और भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने अपनी जेब में रखी पन्नी जलाशय की ओर फेंक दी। पुलिस ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 810 रुपये तथा फैंकी गई थैली से 14.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वार्ड नंबर नौ अमाऊं थाना खटीमा निवासी रामनरेश बताया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर आरोपी को एनडीपीएस के तहत न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed