फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the police did not listen, the court ordered to register a case of robbery

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया लूट का केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
When the police did not listen, the court ordered to register a case of robbery
काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आईटीआई थाना पुलिस को डंपर और नकदी लूट के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र निवासी सफदर अली ने अपने अधिवक्ता धर्मेंद्र तुली के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि 26 नवंबर 2023 को उसका ड्राइवर मो. आसिम 10 टायरा डंपर जो उसके भाई हैदर अली की फर्म शाही माइंस एंड मिनरल्स के नाम है को ग्राम पैगा में सड़क पर धुलवा रहा था।
विज्ञापन

तभी चार बाइकों में सवार शाहरुख, नदीम, नईम व दो अन्य आये और ड्राइवर के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने घातक हथियारों से हमला कर दिया। जिससे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी छीन गाड़ी लूटकर ले गये। आरोपियों ने गाड़ी के केबिन में रखे 15 हजार रुपये भी लूट लिये। चार लोग बाइक पर फरार हो गये। घटना पास के धर्मकांटे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। न्यायालय ने आईटीआई थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed