{"_id":"680a96ead7c9da00070bd31e","slug":"when-the-father-was-fired-from-his-job-on-charges-of-theft-the-son-beat-up-the-mills-accountant-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-123816-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चोरी के आरोप में पिता को नौकरी से निकाला तो बेटे ने मिल के मुनीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चोरी के आरोप में पिता को नौकरी से निकाला तो बेटे ने मिल के मुनीम को पीटा
Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक राइस मिल में चोरी के आरोप में निकाले गए वाहन चालक के बेटे ने रंजिश में मुनीम पर हमला कर उसको जख्मी कर दिया। मुनीम ने हमलावर और उसके पिता से जानमाल का खतरा बताते हुए केस दर्ज कराया है। पीलीभीत के थाना माधोटांडा के ग्राम भैराकलां निवासी मोहित गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि वे अंजनी राइस मिल, किच्छा रोड रुद्रपुर में मुनीम हैं। मिल का चालक राजू निवासी भदईपुरा सामान और अनाज की चोरी करता था। मालिकों ने राजू को नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद से ही राजू और उसका बेटा अमित उनसे रंजिश रखने लगे थे। 22 अप्रैल की शाम अमित अपने साथ तीन अज्ञात लड़कों को लेकर आया और उसकी पिटाई कर दी। उनके हाथ पर गंभीर चोटें आई और हाथ में दो टांके लगे। बताया कि अमित व राजू से उनको अपनी जान का खतरा हो गया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन