{"_id":"57dc421d4f1c1b7a31d47da5","slug":"when-the-crisis-came-in-the-youth-lit-the-torch-of-democracy-revolution-jeju","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र संकट में आया तो युवाओं ने जलाई क्रांति की मशाल : जाजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र संकट में आया तो युवाओं ने जलाई क्रांति की मशाल : जाजू
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की गर्जना रैली के साथ ही ‘घेरा डालो डेरा डालो’ कार्यक्रम का शंखनाद हो गया। गर्जना रैली में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोगों से विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।
नगर निगम मैदान में शुक्रवार को हुुई गर्जना रैली में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि जब-जब लोकतंत्र में संकट आया, तब युवाओं ने क्रांति की मशाल जलाई है। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को युवाओं को उखाड़ फेंकना है। सीएम हरीश रावत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत का चेहरा बेनकाब होते देखा है। अब जनता समझ गई है कि कांग्रेस के हाथों प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ने कांग्रेस को उखाड़ने का संकल्प लिया है। विधायक हरभजन सिंह चीमा और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि युवा प्रदेश को कांग्रेस विहीन बनाने का संकल्प ले चुके हैं। विधायक पुष्कर धामी, विधायक अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी विचार रखे। संचालन सर्वजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, शिव अरोरा, खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेश कुमार, मोहन बिष्ट, नरेंद्र मानस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गर्जना रैली के आयोजकों ने प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सभासद गुरविंदर सिंह चंडोक ने सिख कार्यकर्ताओं के साथ भी श्याम जाजू को सरोपा भेंट किया। आयोजकों की उम्मीद से अधिक युवा गर्जना रैली में पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भीड़ की वजह से बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गई। किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला और रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल रैली में नहीं पहुंचे। कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय रहा।