{"_id":"669ae1bb59735ea0f60059f4","slug":"when-he-was-stopped-from-walking-he-attacked-him-with-a-knife-and-injured-him-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-112840-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टहलने से टोका तो चाकू से हमलाकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टहलने से टोका तो चाकू से हमलाकर घायल किया
विज्ञापन
दिनेशपुर। घर के पास बेवजह घूम रहे दो लोगों को टोकना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। टोकने से गुस्साए व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण की पिटाई कर दी और चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने चार नामजद सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जयनगर नंबर दो निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार रात जयनगर नंबर एक निवासी अंकित सिंह अपने साथी के साथ अकारण उसके घर के आसपास घूम रहा था। विरोध करने पर वे लोग वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद गांव के ही विजय सिंह, अनूप सिंह, विपिन सिंह सहित छह अन्य लोगों के साथ आकर अंकित ने उस पर हमला कर दिया। सिर पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों से मारपीट की और उन्हें भी घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद अंकित, विजय, अनूप, विपिन और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद