{"_id":"608d93ec8ebc3e8d2f36c718","slug":"wheat-procurement-opens-at-bigvara-rudrapur-news-hld423154822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगवाड़ा केंद्र पर किसानों ने गेहूं पर पंखा लगाकर साफ की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगवाड़ा केंद्र पर किसानों ने गेहूं पर पंखा लगाकर साफ की मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गेहूं में मिट्टी की मिलावट होने पर शुक्रवार को बिगवाड़ा मंडी समिति स्थित यूसीएफ के केंद्र पर तौल नहीं हुई थी। जिसको लेकर किसानों और क्रय केंद्र प्रभारी में कहासुनी भी हुई थी। शनिवार को किसानों ने केंद्र पर ही मंडी समिति की ओर से उपलब्ध कराए गए पंखे से मिट्टी को साफ किया।
क्रय केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने कहा कि सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद मानकों के अनुुसार हो रही है। खराब गुणवत्ता का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, लेकिन कुछ किसान गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए मिट्टी की मिलावट कर रहे हैं। जिस कारण शुक्रवार को केंद्र पर मलसी गांव के किसानों के करीब 400 क्विंटल गेेहूं की तौल नहीं की गई थी।
शनिवार को किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गेहूं से मिट्टी को साफ करने के बाद तौल हो सकेगी। दोपहर के समय केंद्र पर पंखे से किसानों ने गेहूं को स्वयं साफ किया। केंद्र प्रभारी ने कहा कि शाम तक गेहूं की सफाई जारी रही। रविवार को अवकाश के चलते अब सोमवार को इस गेहूं की खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन
इधर, तराई विकास सहकारी संघ और गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर शनिवार को गेहूं खरीद शून्य रही। तराई विकास सहकारी संघ के सहायक केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि कुछ किसान पंजीकरण के लिए पहुंचे थे। संभवत: सोमवार को अपना गेहूं बेचने के लिए पहुंचेंगे।