फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wheat Price Strikes At 2600 per Quintal

Udham Singh Nagar News: खुले बाजार में गेहूं का भाव 2600 रुपये क्विंटल पहुंचा

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
wheat Price Strikes At 2600 per Quintal
जिले के 168 सरकारी क्रय केंद्रों पर 20 दिनों में हुई सिर्फ 15 क्विंटल गेहूं खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले में गेहूं की लगभग 60 प्रतिशत गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिले गेहूं की सरकारी खरीद के लिए खोले गए 168 क्रय केंद्रों पर सिर्फ 15 क्विंटल खरीद हुई है। खुले बाजार में गेहूं का भाव सरकारी मूल्य से अधिक मिलने के कारण किसान अपना गेहूं आढ़तियों, टीडीसी व सीड प्लाटों को बेच रहे हैं। कुछ वैरायटी का गेहूं खुले बाजार में 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। कुछ जानकार बताते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भी इस बार गेहूं का खुले बाजार में भाव तेज है।
रबी विपणन सत्र 2023-24 के लिए सरकार ने गेहूं की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2125 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, लेकिन मंडियों के आढ़ती किसानों का गेहूं एमएसपी से भी ऊंची दरों पर खरीद रहे हैं। इसके अलावा टीडीसी ने भी एक मुश्त गेहूं 2375 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की घोषणा की है। सीड प्लाटों में भी गेहूं 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। जिस कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान अपना गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। अभी काशीपुर मंडी समिति में सिर्फ 15 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह दहिया बताते हैं कि गेहूं की वैरायटी 339, 2967 व 154 का मूल्य इस बार खुले बाजार में अच्छा मिल रहा है। कुछ आढ़ती 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीद रहे हैं। इसके अलावा टीडीसी व सीड प्लांटों से भी किसानों को अच्छा मूल्य मिलने की उम्मीद है। इधर, भाकियू (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी बताते हैं कि रूस गेहूं का बड़ा निर्यातक देश है, लेकिन रूस व यूक्रेन देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने इन पर कई प्रतिबंध लगा रहे हैं। जिस कारण इस बार विश्व में गेहूं की मांग बढ़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए इस बार आढ़ती किसानों का गेहूं ऊंचे दामों में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed