फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Went to school to study, had to distribute tea

Udham Singh Nagar News: पढ़ने गए थे स्कूल, बांटनी पड़ी चाय

Mon, 04 Dec 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 04 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Went to school to study, had to distribute tea
बाजपुर के गांव महेशपुरा में कार्यक्रम के दौरान चाय वितरण करते स्कूली बच्चे ।स्रोत ग्रामीण
बाजपुर। तहसील क्षेत्र के गांव महेशपुरा स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का चाय बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, ग्राम्य, पशु पालन समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन




गांव महेशपुरा स्थित विद्यालय परिसर में टेंट लगाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे यूनिफार्म में चाय बांटते नजर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों से चाय का वितरित कराकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीडीओ बसंत जोशी ने बताया कि बच्चों से चाय बंटवाना उनके संज्ञान में नहीं है। कहा कि यदि ऐसा हुआ तो मामले की जांच कराई जाएगी।
बीईओ भाष्करानंद पांडेय का कहना है कि स्कूली बच्चों से विद्यालय में चाय बंटवाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
बाजपुर। गांव महेशपुरा स्थित विद्यालय में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता गौरव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव के तालाब सहित अन्य कई समस्याएं रखी। वहां बीडीओ बीसी जोशी, एबीडीओ सुरेश पंत, बीईओ भाष्करानंद पांडे, बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, खाद्य पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed