फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Well filed suit against three in wooden smuggling

खैर लकड़ी तस्करी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Mar 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी के दौरान बरामद 100 क्विंटल खैर तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने पुलिस टीम को 1500 रुपए इनाम दिया है।

गांव मुंडिया कलां नई बस्ती निवासी अकबर अली के आंगन में खैर के गिल्टों को छिला जा रहा था। इसके बाद तस्कर दस टायरा ट्रक और इंडिका कार में लादकर खैर ले जा रहे थे कि तभी मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात एसएसआई कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर मौके पर खैर के गिल्टों से भरा ट्रक, इंडिका कार, एक बाइक बरामद की। इस दौरान तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। इंडिका कार के चेचिस पर कोई नंबर नही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि घर के आंगन में कई दिनों से खैर लकड़ी की छिलाई हो रही थी। एसएसआई भट्ट ने बताया कि वन तस्कर हितेश भटनागर निवासी मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी, ओमप्रकाश उर्फ खांची निवासी मोहल्ला संजय कॉलोनी, अकबर अली निवासी गांव मुंडिया कलां मूल निवासी यूपी के गंज टांडा (रामपुर) के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2016 को तत्कालीन तहसीलदार सुदेश चंद ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर खैर लकड़ी का एक गोदाम पकड़ा था। इस मामले में हितेश भटनागर सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में हितेश भटनागर ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। टीम में एसआई गोविंद बिष्ट, विजेंद्र नेगी, प्रभात चौधरी, मनोज कुमार, यतेंद्र रावत, प्रकाश चंद, जितेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed