{"_id":"61d5eefa54d86d2b1b35f29a","slug":"weather-change-rudrapur-news-hld450068857","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और बारिश से कांपी तराई, बसों की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और बारिश से कांपी तराई, बसों की रफ्तार थमी
विज्ञापन
रुद्रपुर में हाईवे पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में बुधवार को घने कोहरे के साथ ही हल्की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कड़ाके की ठंड के कारण सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए। नगर निगम की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई थी। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा।
रुद्रपुर में तड़के से ही घना कोहर छाया रहा। सुबह के समय हाइवे पर धुंध के बीच गुजरते वाहनों की हेडलाइट ऑन दिखी। दोपहर करीब 12 बजे बूंदाबांदी शुरू होने से ठंडक और बढ़ गई। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित रहा।
शाम करीब पांच बजे तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार आदि लंबे रूटों की बसें करीब डेढ़ से दो घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। रोडवेज स्टेेशन परिसर में नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। इसके साथ ही डीडी चौक, अग्रेसन चौक आदि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए गए।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से जिले में आठ एमएम बारिश हुई। बृहस्पतिवार को भी करीब पांच एमएम बारिश होने की संभावना है। आठ जनवरी को जिले में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जिले का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रुद्रपुर में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरता व्यक्ति।- फोटो : RUDRAPUR

पंतनगर में फेंके गए सड़े मक्के से अंकुरित पौधे।- फोटो : RUDRAPUR