{"_id":"68867b6f54f8803ff20a9763","slug":"weather-change-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127796-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बारिश, काशीपुर मेें बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में बारिश, काशीपुर मेें बादल
Mon, 28 Jul 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/काशीपुर। चटक धूप और गर्मी के बाद तराई के लोगों को शनिवार की रात कुछ राहत मिली। रुद्रपुर में रात डेढ़ बजे तेज बारिश शुरू हुई जो दो घंटे तक चली। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल रही थी जिले में रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रपुर में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश का असर रहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया। इधर, काशीपुर में रविवार सुबह आसमान में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जगी लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बादल छाए रहने से धूप तो नहीं निकली लेकिन उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा 35.1 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। संवाद/ ब्यूरो
विज्ञापन