फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   We will not let the people living here for years get displaced: Sharma

सालों से रह रहे लोगों को उजड़ने नहीं देंगे : शर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
We will not let the people living here for years get displaced: Sharma
रुद्रपुर। जिला प्रशासन के अतिक्रमण अभियान की जद में आए लोक विहार और प्रीत विहार के लोग आशियाने को लेकर आशंकित हैं। महापौर ने दोनों कालोनियों के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्षों से मकान बनाकर रह रहे लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। कुछ सालों में दूसरे प्रदेशों से आकर बसने के बाद डेमोग्राफिक बदलाव करने का प्रयास कर रहे लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

प्रीत विहार में भाजपा पार्षद संताेष गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में लोगों ने महापौर से कहा कि वे वर्षों से प्लॉट पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई से मकान बनाए हैं। अब सीलिंग की भूमि के नाम पर प्रशासन उन्हें उजाड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। अभियान सिर्फ ऐसे लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा है जो हाल ही के दिनों में बाहर से आकर यहां अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश में डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर गंभीर हैं। राज्य के मूल स्वरूप की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि प्रीत विहार क्षेत्र में सीलिंग की भूमि के मामले को लेकर भी जिला प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। सीलिंग की भूमि के विवाद का स्थायी समाधान करने के लिए प्रशासन स्तर पर कवायद चल रही है। वहां पर पार्षद संतोष गुप्ता, आईटी संयोजक जितेंद्र मौर्य, विपिन कोली, देवेंद्र रस्तोगी, उपेंद्र गुप्ता, बृजेश शर्मा, त्रिलोचन, त्यागी, प्रसादी लाल कोली, नीलकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed