{"_id":"610301158ebc3ecf0c07262a","slug":"water-logging-at-rudrapur-bus-stop-rudrapur-news-hld4328312124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे का टनकपुर गेट बना बरसाती पानी का तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे का टनकपुर गेट बना बरसाती पानी का तालाब
विज्ञापन
रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में 7.8 एमएम बारिश से ही रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण रुद्रपुर रोडवेज स्टेेशन के टनकपुर गेट पर लबालब पानी भर गया। कई यात्री ई-रिक्शा में सवार होकर बस अड्डा परिसर से किच्छा बाईपास पर पहुंचे।
रुद्रपुर में दोपहर करीब सवा एक बजे से ढाई बजे तक बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। रुद्रपुर के आवास विकास, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, इंदिरा कालोनी, रुद्रपुर रोडवेज कार्यशाला और ट्रांजिट कैंप में जलभराव से लोग परेशान दिखे। नगर निगम की नालियां जगह-जगह चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर उतर आया। इधर, सिब्बल सिनेमा मार्ग के पास गांधी कालोनी मार्ग के किनारे खोदे गई नालियों में भी बरसाती पानी भर गया। लोगों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी नालियां खुदवाने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश की संभावना है।
जलभराव से रोडवेज बसों की कमानी टूटने का खतरा
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष दयाशंकर सैनी ने कहा कि रोडवेज स्टेशन के टनकपुर गेट पर विशाल गड्डा होने के कारण जलभराव हो रहा है। निकासी न होने के कारण बारिश थमने के दो दिन बाद भी गेट भी जलभराव की समस्या रहती है। जिस कारण कई बार बसों की कमानी टूट जाती है। इससे बसें रास्ते में रुक जाती हैं। इससे जहां रोडवेज को आर्थिक नुकसान होता है, वहीं यात्रियों को असुविधा हो रही है। कई यात्री और बाइक सवार लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सैनी ने रोडवेज प्रबंधन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।