फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water erupts From Sisaiya Bandha Dam

Udham Singh Nagar News: सिसैया बंधा में कई आंगन के पास पहुंचा डैम का पानी

Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water erupts From Sisaiya Bandha Dam
शारदा सागर डैम की सिल्ट की सफाई न होने से बढ़ गई समस्या
विज्ञापन

खटीमा। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सिसैया बंधा में कई लोगों के आंगनों के पास तक धीरे-धीरे शारदा सागर डैम का पानी पहुंचने लगा है। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि शारदा डैम में सिल्ट की सफाई न होने के कारण यह समस्या आ रही है।
सिसैया बंधा के अधिकतर लोगों ने शारदा डैम के ऊंचे हिस्से वाली भूमि पर झोपड़ियां बना रखी हैं। शारदा डैम का जलस्तर बढ़ने लोगों को लगभग हर साल जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में भी डैम का पानी धीरे-धीरे लोगों के आंगनों तक पहुंच रहा है। लोग जलस्तर अधिक बढ़ने की आशंका से भी चिंतित हैं। कुछ लोग अपने मवेशियों को अधिक ऊंचे स्थानों पर बांधने और नाव को दुरस्त करने का कार्य कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि धान कटने के बाद पानी बढ़ रहा है। वरना फसल बर्बाद हो जाती।
विज्ञापन

ग्रामीण जितेंद्र और महेंद्र ने बताया कि सिसैया बंधा में लगभग हर साल लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का हल नहीं निकलने से लोग परेशान हैं। इधर, सिसैया के ग्राम प्रधान संतलाल बताते हैं कि शारदा डैम में सिल्ट की सफाई न होने के कारण जलस्तर बढ़ने पर जलभराव होने लगता है। उन्होंने कहा कि शारदा डैम यूपी के अधिकार क्षेत्र में पड़ता है, इस कारण इस समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। हालांकि पूर्व में ग्रामीणों को इस समस्या से राहत दिलाने के कई प्रयास हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed