फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Waste to Wonder Park will be built in Vivekananda Park Rudrapur on the lines of Delhi

Rudrapur: दिल्ली की तर्ज पर विवेकानंद पार्क को बनाया वेस्ट वंडर पार्क, पांच और पार्क होंगे तैयार

Sat, 11 Jan 2025 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

रुद्रपुर नगर निगम ने कूड़े के साथ एकत्र वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल पार्कों के सौंदर्यीकरण करने की पहल कर रहा है। इसके तहत दिल्ली की तर्ज पर विवेकानंद पार्क को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित किया गया है। 

विज्ञापन
Waste to Wonder Park will be built in Vivekananda Park Rudrapur on the lines of Delhi
विवेकानंद पार्क को बनाया वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर नगर निगम ने कूड़े के साथ एकत्र वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल पार्कों के सौंदर्यीकरण करने की पहल कर रहा है। इसके तहत दिल्ली की तर्ज पर विवेकानंद पार्क को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में वेस्ट मटेरियल से बैंच और मनमोहक कलाकृतियां बनाई गई है। निगम की ओर से पांच और पार्कों को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन


दरअसल नगर क्षेत्र से रोजाना 120 टन कूड़ा एकत्र होता है। इसमें गीला और सूखा दोनों प्रकार का कूड़ा शामिल है। कूड़े में बड़ी मात्रा में कांच और प्लास्टिंग की बोतल, टायर और अन्य मटेरियल होता है। वेस्ट मटेरियल से दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट वंडर पार्क बनाए हैं। इसी तर्ज पर नगर निगम ने आवास विकास स्थित विवेकानंद पार्क को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित किया है। इसके तहत पार्क में वेस्ट मटेरियल से युद्ध टैंक, बच्चों के लिए सुंदर बैंच, प्लास्टिक की बोतलों से सेल्फी प्वाइंट, गमले, बैंच और वेलकम गेट बनाया है। इन वेस्ट मटेरियल को सुंदर कलाकृतियों में ढालने के लिए बरेली से विशेषज्ञ को नगर निगम ने बुलाया गया था। निगम की ओर से पटेल पार्क के अलावा चार अन्य पार्कों को वेस्ट वंडर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed