{"_id":"690658f9f2833530fb0d2878","slug":"warning-of-protest-and-blockade-if-paddy-is-not-purchased-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-134308-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धान खरीद नहीं न होने पर प्रदर्शन कर जाम लगाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धान खरीद नहीं न होने पर प्रदर्शन कर जाम लगाने की चेतावनी
Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर मंडी समिति परिसर तौल केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद
बाजपुर। धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने मंडी समिति परिसर तौल केंद्र पर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि धान से भरी ट्रॉलियां खुले आसमान के नीचे खड़ी हैं लेकिन सरकार का पोर्टल शुरू नहीं हो रहा है। किसानों ने कहा कि धान तौल शुरू नहीं होने पर सोमवार को शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन और जाम लगाया जाएगा।
शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान मंडी समिति परिसर तौल केंद्र पर पहुंचे। धान खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने शासन-प्रशासन पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि तीन दिन पहले शहीद भगत सिंह चौक पर आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि धान खरीद नियमित शुरू होगी लेेकिन सरकार की ओर से पोर्टल की लिमिट नहीं बढ़ाई गई और पोर्टल भी शुरू नहीं हुआ है। इससे धान की तौल नहीं हो पा रही है।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने कहा कि छुट्टियों का हवाला देकर पोर्टल बंद होने की बात कहकर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। धान तौल शुरू नहीं होने पर सोमवार को शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह उर्फ सोनू कंग, इंद्रजीत सिंह, हैप्पी, हरप्रीत सिंह, बलराज सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, मोहनपाल, सुखवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।