{"_id":"6862e19e283bfba3290159ed","slug":"warning-of-agitation-against-changing-the-name-of-nagar-panchayat-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129020-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगर पंचायत का नाम बदलने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगर पंचायत का नाम बदलने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
Tue, 01 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत का नाम कौशल्यापुरी किए जाने के प्रस्ताव का सभासदों ने कार्यालय में दोबारा विरोध किया है। सोमवार को हुई बैठक में सातों वार्डों के सभासदों ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए प्रस्ताव पारित किया और संग्रहकर्ता को ज्ञापन सौंपा। सभासदों का आरोप है कि 29 मार्च को अध्यक्ष व चार सभासदों ने बिना जनता की राय और बोर्ड बैठक के एकतरफा फैसला लिया। नाम परिवर्तन जनभावनाओं के खिलाफ है और इसे थोपना गलत है। इसके चलते किरन दिवाकर, जाहिद हुसैन, सुंदरी देवी, मंगल खा, जॉनी मौर्य, निक्की किरन, शाहिद हुसैन सभासदों ने नगर की जनता से राय लेकर विरोध जताया और सभी सभासदों ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन