फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Warning: If goods are displayed beyond the red mark, a challan will be issued.

चेतावनी : लाल निशान से आगे सजाया सामान तो कटेगा चालान

Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Warning: If goods are displayed beyond the red mark, a challan will be issued.
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने बाजारों को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नाली के किनारे पर लाल रंग से क्रॉस के निशान लगाए हैं। यदि किसी भी दुकानदार ने इस लाल क्रॉस के पार दुकान का सामान सजाया, तो उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर एसएनए विनोद लाल व सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने सुबह बाजार खुलने से पहले मुख्य बाजार व रतन सिनेमा रोड पर नाली के पार लाल रंग से क्रॉस निशान बनाए। इस दौरान टीम ने मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, पुरानी घास मंडी, किला बाजार रोड पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

सड़क पर अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए गए हैं। इस कारण दिनभर यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि लाल निशान से आगे दुकान का सामान लगाकर अस्थायी अतिक्रमण किया, तो भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा। वहीं मेयर दीपक बाली ने सुबह लगभग 11 बजे नगर निगम के आसपास दुकानों के आगे रखे सामान का निरीक्षण किया और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने और जुर्माना कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टीम में सुपरवाइजर राजेश टाइगर, बादल खत्री, अंकित, दीपू, अरविन्द, प्रवेश, नितिन तथा नाला गैंग की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार से कराई सड़क की सफाई

सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को मुरादाबाद रोड पर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान एक निजी बस चालक बस के अंदर झाड़ू लगाकर कूड़ा सड़क पर फेंकते पकड़ गया। टीम ने बस चालक का दो सौ रुपये का जुर्माना किया। एक कार वॉशिंग सेंटर संचालक कार की धुलाई करके गंदगी सड़क पर फैला रहा था। उस दुकानदार से सड़क की सफाई कराई और भविष्य में गंदगी करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed