{"_id":"6559044ee5e21b05b806103b","slug":"wanted-criminals-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-5768-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच और दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जांच और दबिश
Sun, 19 Nov 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भदईपुरा में 12 दिन पहले स्कूटी सवार तीन युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस नौ आरोपियों को तलाश रही है। उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
वार्ड नंबर 17 खेड़ा निवासी इजाज अहमद पांच नवंबर को अपने साथी नंदन यादव और नसीम के साथ स्कूटी से भदईपुरा से खेड़ा आ रहे थे। तभी भदईपुरा निवासी विकेश यादव उर्फ विकास, हेमंत मिश्रा उर्फ नोनू, आकाश यादव उर्फ बांडा, आशीष यादव, अभय सक्सेना उर्फ चाइना, अंकित थापा, शिवम यादव, अभय यादव, मुकेश कश्यप, आकाश ठाकुर, जितेंद्र यादव उर्फ जीतू, शिवम गुप्ता विंडसर अकेडमी स्कूल के पास उन्हें मिले। उनके साथ आए दूधियानगर निवासी कपिल शर्मा और पांच अन्य लोगों ने तीनों को रोककर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया था।
विकेश पर फायर झोंकने का भी आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस टीम ने आठ नवंबर को आरोपी विकास, अभय, जीतू, बांडा को गिरफ्तार किया था। आरोपी विकेश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ था। इस मामले में नौ और आरोपी नामजद किए गए थे लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बचे नौ आरोपियों की लिप्तता की जांच हो रही है। सभी संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।