{"_id":"5829f5ae4f1c1b57368fe2e6","slug":"wall-of-righteousness-after-open-store-righteousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नेकी की दीवार’ के बाद खुली ‘नेकी की दुकान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नेकी की दीवार’ के बाद खुली ‘नेकी की दुकान’
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुकान में मौजूद सामान
- फोटो : अमर उजाला
जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल का सिलसिला बढ़ रहा है। ‘नेकी की दीवार’ के बाद अब गन्ना संस्थान प्रेक्षागृह के समीप ‘नेकी की दुकान’ खुल गई है। इसमें जरूरतमंदों के लिए कपड़ों के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल बैग भी हैं।
सोमवार को सुखविंदर सिंह ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘नेकी की दुकान’ खोली। दुकान में जरूरतमंदों के लिए कपड़े और अन्य सामान रखा गया है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंदों को नि:शुल्क कपड़े और अन्य समान बांटने के लिए दुकान खोली है। इसके लिए कइयों ने कपड़े और अन्य सामान देकर सहयोग किया है।
इस समय गर्म कपड़े, स्कूली बच्चों की ड्रेस, बस्ते सहित कई तरह का सामान दुकान में मौजूद है। उनका लक्ष्य भविष्य में संपन्न लोगों के घरों में संपर्क कर उनके बच्चों के पुराने ड्रेस, बस्ते, किताब लेकर जरूरतमंद बच्चों में बांटना है। बताया कि भविष्य में अनाज के किट भी तैयार कर बांटने की योजना है। उन्होंने लोगों से इस सहयोग करने की अपील की है। वहां ग्राम प्रधान बलकार सिंह, ब्रह्म प्रकाश, चंद्रपाल आदि थे।