फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wait of World cup cricket match in kashipur

क्रिकेट : अहमदाबाद में जंग, काशीपुर में उल्लास के रंग

Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
wait of World cup cricket match in kashipur
काशीपुर। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक दिवसीय विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। काशीपुर के क्रिकेट प्रेमियों में यह हाईप्रोफाइल मुकाबला देखने की उत्सुकता है।
विज्ञापन

कई जगह सार्वजनिक तौर पर एलईडी लगाकर फाइनल मैच देखने और दिखाने की तैयारी की जा रही है। हर क्रिकेट प्रेमी चाहता है कि इस बार विश्वकप भारत जीते और विजयी पल आते ही वह दोबारा दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के कहीं प्रमुख होटलों में भी विशेष तैयारी है। खेलप्रेमी भारत की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी हेमंत कुमार, तरुण पोपली, शैलेश कुमार, विवेक वर्मा, रोहित अरोड़ा, नितिन सेठी, राजेंद्र कुमार आदि का कहना है कि वे इस बार भारत की जीत के लिए आश्वस्त हैं, क्योंकि पूरी टीम जबरदस्त फॉर्म में है। यह मैच देखने के लिए बाजपुर रोड पर स्थित अपना घर फार्म हाउस में दिनभर तैयारी की गई। वहां लगी बड़ी स्क्रीन के सामने सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर ही खरीद लिए गए थे पटाखे
काशीपुर। विश्वकप क्रिकेट के कारण कई खेल प्रेमियों ने दिवाली से पहले ही पटाखे खरीद लिए थे जबकि कुछ लोगों ने शनिवार को बाजारों में पहुंचकर पटाखे खरीदे। भारत की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे लोग बड़े उल्लास के साथ जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
सटोरिये भी हुए सक्रिय
काशीपुर। विश्वकप के हर मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों का नेटवर्क बड़ी मजबूती से सक्रिय है। फाइनल के लिए काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में दिल्ली, मेरठ आदि शहरों के संपर्कों के आधार पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने की सूचना है।

किशोर खिलाड़ियों ने चीयर्स कर दीं शुभकामनाएं
काशीपुर। स्थानीय स्टेडियम में रोज खेलने वाले किशोरवय क्रिकेट खिलाड़ी भी चाहते हैं कि भारत की टीम रविवार को विश्वकप जीते। इसके लिए शनिवार शाम स्टेडियम परिसर में उन्होंने भारतीय टीम के पक्ष में चीयर्स करके टीम को जीत के लिए अग्रिम बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट कोच साजिद, ललित कुमार, अभिनव गंगवार, स्पर्श मित्तल, अदनान खान, जुनैद, राहिल, शुभपाल आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed