फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Volleyball tournament held by Punjab

वॉलीबाल टूर्नामेंट में पंजाब का कब्जा

Sun, 09 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उलाना ब्यूरो सितारगंज
अमर उलाना ब्यूरो सितारगंज Updated Sun, 09 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Volleyball tournament held by Punjab
बालीवाल टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राफी देते सौरभ बहुगुणा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सितारगंज। उत्तराखंड पुलिस के जवान एवं राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी स्व. महिपाल सिंह राणा की याद में पहली बरसी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में पंजाब की खन्ना हॉस्टल टीम ने उत्तराखंड पुलिस को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।


  शनिवार को थारु गोरीखेड़ा गांव में रॉयल वॉयज ग्रुप युवक मंगल दल की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन पहला क्वार्टर फाइनल रॉयल वॉयज गोरीखेड़ा एवं रणजीत क्लब पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें रणजीत क्लब पंजाब की टीम ने 25-10 व 25-15 से जीत हासिल की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोरीखेड़ा ने बरेली को 25-15 व 25-10 से हराया। तीसरे में खन्ना हॉस्टल पंजाब की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस को 25-24, 21-25 व 25-20 से मात दी। चौथे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की टीम ने मुजफ्फरनगर को 25-20 व 25-23 से हराया।
विज्ञापन



  सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड पुलिस व गोरीखेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें उत्तराखंड पुलिस ने गोरीखेड़ा की टीम को 25-19, 20-25 व 25-21 से और खन्ना हॉस्टल पंजाब ने हरियाणा को 25-23, 25-20 व 25-15 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दोपहर बाद हुए फाइनल में खन्ना हॉस्टल ने उत्तराखंड पुलिस को 25-18, 25-20, 25-23 व 25-22 से हराकर ट्राफी अपने नाम की। भाजपा नेता सौरभ बहुगुणा ने विजेता टीम को ट्राफी व दस हजार की नगदी एवं उपविजेता को ट्राफी व सात हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सौरभ ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा खेलकूद में आगे आएं। उपविजेता उत्तराखंड पुलिस टीम के कोच अनवार खान ने स्व. महीपाल राणा की पत्नी कल्पना राणा को मैच की ट्राफी प्रदान की। मनोज वर्मा और शंकर भंडारी अंपायर, रघु भंगारी रेफरी रहे। वहां रमेश सिंह राणा, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ताहिर मलिक, गुरबक्श सिंह, गुरजीत सिंह, मंजीत सिंह ज्ञानी, उदय सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, वीर सिंह राणा, राजीव राणा आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed