फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Violation of Corona Guidelines in Bus Stand

बस स्टेशन पर कौन कराएगा नियमों का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Violation of Corona Guidelines in Bus Stand
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली, पंजाब, यूपी, देहरादून और हरिद्वार के लिए बसों का संचालन शुरू होने के बाद लंबे रूटों की बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को अवकाश के चलते रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से दूसरे राज्यों के लिए सैकड़ों लोगों ने सफर किया। दिल्ली और यूपी रूट की कुछ बसों में सीटों के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन

इधर बस स्टेशन पर यात्री कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। बस स्टैंड पर सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही हैं। कई लोग बिना मास्क के भी देखे गए। वहीं प्रशासन सख्ती के दावे तो खूब कर रहा है लेकिन शायद नियति यही बन चुकी है जब तक हादसा न हो सतर्कता नहीं बरतेंगे। इधर रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद ने बताया कि अवकाश के कारण बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों से बसों में मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

काशीपुर की दो सीमाओं से रोजाना गुजर रहे 500 से अधिक सैलानी
काशीपुर। कोरोना संक्रमण कम होने पर मिली ढील में पर्यटक भी घूमने के लिए आने लगे हैं। बाहरी प्रदेशों से रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए निकल रहे हैं। यूपी से लगे काशीपुर के दो बॉर्डरों से ही रोजाना 500 से अधिक सैलानी गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्यटकों की एंटीजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मेरठ और अन्य शहरों से नैनीताल, कौसानी, रानीखेत, पिथौरागढ़, चंपावत आदि पर्यटन स्थलों के लिए लोग जा रहे हैं। कोविड गाइडलाइन के अनुसार पर्यटकों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट होना अनिवार्य है। यूपी से लगी सीमाओं पर भी इसकी जांच की जा रही है। काशीपुर के अलीगंज और सूर्या बार्डर पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। इधर रामनगर रोड स्थित हल्दुआ चेकपोस्ट पर भी पुलिस जांच कर रही है। एलडी भट्ट अस्पताल के डॉ. शांतनु सारस्वत ने बताया कि दोनों चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की एंटीजन जांच कर रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि अभी तक किसी भी पर्यटक की एंटीजन जांच पॉजिटिव नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed