{"_id":"5ec3be868ebc3e90731e69ca","slug":"villege-quarteen-in-darau-done-to-11-migrant-arrived-from-gujrat187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से पहुंचे 11 प्रवासियों को किच्छा के दरऊ गांव में किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से पहुंचे 11 प्रवासियों को किच्छा के दरऊ गांव में किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रवासियों का रुद्रपुर के गांवों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिल्ली, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गुरुग्राम, हरिद्वार, देहरादून, पुणे, अलीगढ़, नोएडा, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ, गाजीपुर से 43 लोग रुद्रपुर पहुंचे। इनमें 11 प्रवासियों को किच्छा स्थित दरऊ गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विलेज क्वारंटीन किया गया, जबकि 32 लोगों को उनके घरों में ही होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से पहुंचे प्रवासियों की रामपुर बॉर्डर के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद इन्हें संस्थागत या होम क्वारंटीन किया गया। यह लोग बाहरी राज्यों से रुद्रपुर विकासखंड के दानपुर गांव, फौजी मटकोटा, कच्ची खमरिया, अजीतपुर, दर ऊ, जवाहर नगर, प्रतापपुर, खमिया नंबर दो व खमिया नंबर चार के रहने वाले हैं। बाहरी राज्यों से पहुंचे कुल 43 लोगों में से गुजरात से पहुंचे 11 लोगों को प्राथमिक विद्यालय दर ऊ में बनाए बनाए विलेज क्वांरटीन में रखा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने कहा कि विलेज क्वांरटीन सेंटरों पर लोगों को सभी उपलब्ध कराई जा रही हैं। होम क्वारंटीन हो रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनसे 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन