फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers upset over the lack of cleaning of Gadappu drain and tributary rivers

Udham Singh Nagar News: गड़प्पू नाला और सहायक नदियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीण खफा

Wed, 24 Jun 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over the lack of cleaning of Gadappu drain and tributary rivers
बाजपुर। गांव हरिपुरा जबरान के जंगलात क्षेत्र में गड़प्पू नाला और सहायक नदियों की सफाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी की अगुवाई में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गड़प्पू नाला और सहायक नदियों की सफाई कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को बताया कि वर्ष 2016 के बाद जून 2026 में गड़प्पू नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। इस बीच मात्र 300 मीटर क्षेत्र में सफाई कर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है जबकि नदी का क्षेत्र डेढ़ किलोमीटर है। ग्रामीणों के अनुसार नदी में वर्षों से सिल्ट जमा है व झाड़ियां उग आई हैं। इससे बरसात के दौरान जल निकास प्रभावित होने और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हरिपुरा और हुल्सनगंज को विभाजित करने वाली सहायक नदी की करीब 700 मीटर तक सफाई हुई है। वहां दीपिका रौतेला, सभासद महेश कुमार, आदित्य चानना, कमला पांडे, पूजा देवी, भावना पांडे, इंद्रा जोशी, गुरनाम, प्रभाबाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed