{"_id":"6aa1b30683b5a2eae302cc1e","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-demand-a-solution-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-148617-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जलभराव से परेशान ग्रामीण, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जलभराव से परेशान ग्रामीण, समाधान की मांग
Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नई बस्ती मानपुर में जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का स्थायी निदान कराने की मांग की।
बुधवार को कॉलोनी के दर्जनों महिला-पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मानपुर की मुख्य रोड पर कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क से दो गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बताया कि यह समस्या नाला बंद होने के कारण उत्पन्न हुई है। पूर्व में इस नाले का पानी सीधे ढेला नदी में जाता था लेकिन वर्ष 2023-24 में बंदोबस्ती विभाग ने नाले की कई बीघा जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया। नाले के करीब 150 मीटर लंबे हिस्से को कृषि भूमि में शामिल कर दिया गया। इससे बरसात का पानी नाले से ढेला नदी में न जाकर गांव और रास्ते में भर जाता है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। वहां धर्मवीर रावत, भरत सिंह रावत, विजय सिंह रावत, नवीन पुजारी, हरदीप सिंह रावत, कांती रावत उप प्रधान, संजू रावत, विमला रावत, लक्ष्मी देवी, सुरेंद्र रावत, दिलीप सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।