{"_id":"614a36e88ebc3eb4da777b42","slug":"villagers-protested-bazpur-news-hld4387915160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नरखेड़ा में नाला निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नरखेड़ा में नाला निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
बाजपुर के गांव नरखेड़ा मार्ग पर धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नरखेड़ा-विजय नगलिया मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले समस्या हल नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा।
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नरखेड़ा मार्ग पर पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव रहता है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सप्ताह भर पहले ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन कर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कराने के लिए ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि सड़क किनारे नाला निर्माण की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है जिससे नाला निर्माण में बाधा आ रही है।
मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आ गए। उन्होंने धरना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक/ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पास के गांव खमरिया में सीसी मार्ग का शिलान्यास करने आए थे लेकिन गांव नरखेड़ा में ग्रामीण सड़क पर बैठे थे, वहां नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष है। मौके पर पूर्व प्रधान जसंवत सिंह, मनदीप सिंह नरवाल, गौरव चौधरी, विक्रम सिंह, जगदीश ओम प्रकाश, संतोष, लक्ष्मी, अनीता, कमलेश, सुखदेव, माया देवी, दल्लो देवी, सावित्री आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नरखेड़ा मार्ग पर नाला निर्माण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समस्या हल करने में जो बजट लगेगा उसे मेरी तरफ से दिया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय