{"_id":"604a67118ebc3e8d3155e461","slug":"villagers-protested-against-mining-khatima-news-hld4178464183","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी से हो रहे खनन कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा नदी से हो रहे खनन कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
खटीमा के मोहम्मदपुर भूडिया गांव में खनन कार्य का विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : KHATIMA
Link Copied
खटीमा। ग्रामसभा मोहम्मदपुर भूड़िया से लगी देवहा नदी से जेसीबी लगाकर निकाली जा रही खनन सामग्री का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम रुकवा दिया। उन्होंने जेसीबी और डंपर पकड़ लिए और कहा कि यहां की रेत से गांव को खतरा है। इधर, बुधवार शाम को ग्रामीणों ने खनन की शिकायत तहसीलदार से भी की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार प्रशासन से अवैध खनन की शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि नौ मार्च से लगातार खनन जारी है। इसलिए बृहस्पतिवार को उन्होंने खुद ही खनन रुकवा दिया। वहीं, तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा था कि नदी से हो रहे अवैध खनन से बरसात में मुसीबत हो सकती है। साथ ही गांव के संपर्क मार्गों से दिन रात दौड़ने वाले डंपरों से विभिन्न प्रकार का पर्यावरण प्रदूषित होता है। ज्ञापन सौंपने एवं विरोध करने वालों में जिपं. सदस्य अरविंद कुमार, साधू सिंह नामधारी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, प्रीति, धर्मेंद्र कुमार, बीडीसी जितेंद्र गौतम, राधे रमन सिंह, सूरजभान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।